गुलावठी में आयोजित रामलीला में वन में भरत व श्रीराम मिलन का दृश्य।
- फोटो : BULANDSHAHR
भये प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी
बुलंदशहर। नुमाइश मैदान में श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार रात कलाकारों ने नारद मोह और राम जन्म की लीला का मंचन किया। दूसरी ओर पालिका चेयरमैन के आवास पर चल रहे राम प्रसंग में धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया।
श्रीरामलीला सभा के बैनर तले नुमाइश ग्राउंड में रविवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला मंचन से पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह की लीला का शानदार मंचन किया। इसमें भगवान विष्णु ने नारद का मोह तोड़ा तो नारद ने भगवान विष्णु को ही श्राप दे दिया। इसके बाद कलाकारों ने श्रीराम जन्म का शानदार मंचन किया। इस दौरान राम जन्म पर किलकारी गूंजी और खुशी मनाई गई। इस दौरान सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल, दिनेश अग्रवाल, सरदार त्रिलोचन सिंह, नवनीत जिंदल, प्रदीप गोयल, गौरव गुप्ता और भवि जिंदल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर पालिका चेयरमैन के आवास पर चल रहे राम प्रसंग में विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को मांग कर ले जाना, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान राम प्रसंग में सुशील कंसल, अमित मित्तल, सुखदेव शर्मा, कमल मकवाना, अरुण सोनी, विनय सिरोही और अरुणा सिरोही आदि मौजूद रहे।