फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त करने पर सोमवार को सपा के युवा नेताओं ने प्रदर्शन किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष यश कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश भर में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहली पाली के दौरान करीब आधा घंटे तक परीक्षा आयोजित हुई, लेकिन तभी पर्चा लीक होने का हवाला देकर परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि पेपर लीक होने के कारण शासन ने परीक्षा रद्द की है। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ हंगामा भी किया था। मामले में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष यश कौशिक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान पेपर लीक होना सरकार की लापरवाही को उजागर करता है। सरकार की लापरवाही के कारण लाखों की संख्या में युवक और युवतियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। सरकार की लापरवाही से साफ है कि युवाओं को सरकारी संस्थाओं से वंचित रखने का प्रयास सरकार की ओर से किया जा रहा है। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि रद्द की गई परीक्षा को 15 दिनों के अंदर ही दोबारा आयोजित कराया जाए। साथ ही दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए मुफ्त यात्रा, अभ्यर्थियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर पांच हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मौके पर ललित लोधी, हर्ष ठाकुर, प्रमोद यादव, मुकेश यादव, दाऊद पठान, सूर्य प्रताप सिंह, परविंदर यादव, विकास यादव, अंशुल यादव, हिलाल चौहान, सद्दाम हुसैन, हेमंत राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें