फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

बुलंदशहर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उत्तर प्रदेश के बैनर तले मंगलवार नगर में शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षामित्रों ने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकाली। रैली बीएसए कार्यालय से शुरू हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कालाआम पर आकर संपन्न हुई। यहां पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। रैली का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बाबू सिंह ने किया।
विज्ञापन

अधिकार मंच के महामंत्री केपी सिंह, संरक्षक मोहम्मद हारुन किरमानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कौशल किशोर, मीडिया प्रभारी अरुण राठी और जिला मंत्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह बाइक रैली पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, एसीपी का लाभ, उपार्जित अवकाश, संविलियन विद्यालयों को समाप्त करने, प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति करने, जनपद सचिवालय स्थापित करने, वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को स्थाई करने, रसोइयों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार करने आदि मांगों के के समर्थन में निकाली गई। इस दौरान रेनू सिंह, अरविंद सिंह, मनोज भारद्वाज, जितेंद्र कुमार शर्मा, धर्मराज सिंह, विनय मोहन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार, अमित कुमार, जयप्रकाश, नरेश कुमार, सोमवीर सिरोही, मुकेश कुमार, राकेश राठी, सन्तराम भड़ाना, रामबाबू वर्मा, पूरन चंद शास्त्री, उदयवीर सिंह, सुशील शर्मा, जगबीर सिंह, अनीता त्यागी, मधु जौहरी, सुदेश कुमार, अमरीश कुमार, नजर अब्बास, अनुपम शर्मा, अजीत सिंह, लोकेंद्र कुमार और राजकुमार आदि शिक्षक, कर्मचारी, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें