फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर रोड स्थित एक गांव निवासी बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने न तो बच्ची का मेडिकल कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को महिला ने एसएपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी बेटी (11) घर से खेत के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने बच्चे को रास्ते से अगवा कर लिया और खेत में ले गया। यहां युवक ने बच्ची को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। लोगों की सूचना पर वह खेत पर पहुंची तो बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। महिला का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत चौकी इंचार्ज से की लेकिन न तो उन्होंने बच्ची का मेडिकल कराया और न ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को उन्होंने एएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

बच्ची और उसकी मां ने शिकायत दी है। सबसे पहले बच्ची का मेडिकल कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शशांक सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें