फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार का गबन, प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
17 हजार का गबन, प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। गढ़ाना प्राथमिक स्कूल में ड्रेस वितरण न करने, सफाई और अन्य जरूरत का सामान खरीदने में अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब 17 हजार के गबन का आरोप लगा है। मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल संचालन के लिए कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। जिससे स्कूलों की साफ सफाई और अन्य जरूरत के सामान खरीदे जाते हैं। गांव गढ़ाना स्थित प्राथमिक स्कूल की शिकायत पर जांच में सामने आया कि प्रधानाध्यापिका ने ग्रांट की 17 हजार रुपये की राशि का गबन कर लिया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर प्रकरण की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

यह भी खुलासा हुआ कि प्रधानाध्यापिका ने अभी तक बच्चों की ड्रेस का वितरण नहीं किया है। वह ऑनलाइन शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रहीं हैं और विभागीय नियमों के साथ आदेशों का भी पालन नहीं कर रही हैं। एबीएसए ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने की संस्तुति कर बीएसए को सौंप दी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बीएसए की जांच में प्रधानाध्यापिका द्वारा कंपोजिट ग्रांट का गबन करने सहित कई आरोप लगे हैं। इस पर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें