फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 नए उपकेंद्रों से दूर होगी बिजली की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
70 नए उपकेंद्रों से दूर होगी बिजली की समस्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए जिले में 70 और बिजली उपकेंद्रों का निर्माण होना है। हालांकि इन उपकेंद्रों का कार्य पूरा होने में करीब तीन माह का समय लगेगा। जबकि 13 अन्य उपकेंद्रों का संचालन अगले माह में शुरू होने की उम्मीद है।
लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने के लिए ओवरलोड फीडरों से लोड कम करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने जिले में कुल 93 उपकेंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव पर कार्य करते हुए शासन ने 20 उपकेंद्रों का निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए थे। करीब 13 बिजली उपकेंद्रों का निर्माण इसी माह में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद अप्रैल माह में इन्हें ऊर्जीकृत करते हुए जनता की समस्या को दूर किया जाएगा। जरिया, रजपुरा-कैलावन, बुकलानाभगवानपुर, बांसरी-बामनपुर एवं कुरैना उपकेंद्र का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि अटेरना, ढकरोली, गेसूपुर, गंगरौल, नगलावंशी, कैलावनमौहम्मदपुर, परौली, राजपुर कैलावन, शिवाली अलीनगर, बामनपुर-बांसुरी, कुरैना, जलीलपुर, सिरौरा, छिपकौली उपकेंद्र को अप्रैल माह में चालू किया जाएगा। इनके अलावा जिले में करीब 73 और उपकेंद्रों का निर्माण होना है। इसमें गांव और ट्यूबवेल की लाइन अलग करने के लिए बनाए जाने वाले उपकेंद्रों के साथ ही ओवरलोड और लो वोल्टेज वाले क्षेत्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए बनाए जाने वाले उपकेंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

93 उपकेंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। 20 पर कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन्हें संचालित करने के बाद अन्य उपकेंद्रों के निर्माण की गति तेज कराई जाएगी। - अवधेश कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें