फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से बच्चों को नहीं दी गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से बच्चों को नहीं दी गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिछले एक वर्ष से नहीं पिलाई गई है। ऐसे में शून्य ये पांच वर्ष तक के बच्चों की सुरक्षा का चक्र टूट रहा है। 23 जनवरी से यह अभियान शुरू होना था, लेकिन घर-घर टीकाकरण से वंचित लोगों की खोज अभियान के कारण स्थगित कर दिया गया।
पिछले दो साल से कोरोना के चलते पल्स पोलियो अभियान समेत कई स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ा। नियमित टीकाकरण से भी नवजात, बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी वंचित रह गईं। कुछ ने निजी अस्पताल जाकर टीका लगवाया। वहीं, पिछले वर्ष शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के बाद यह अभियान अभी तक स्थगित चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष में खुराक पीने वाले बच्चों की संख्या
वर्ष बच्चे
2020 539163
2021 537368
इस साल 537368 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य
पिछले साल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 344 देहात क्षेत्र और आठ शहरी क्षेत्र में बने उपकेंद्र व सरकारी चिकित्सालयों पर 537368 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। अफसरों के अनुसार प्रतिवर्ष पिछले वर्ष के सापेक्ष ही लक्ष्य मिलता है। इसके लिए विभाग की 1360 टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन

23 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान शुरू होना था। जो टीकाकरण से वंचित लोगों की खोज का अभियान शुरू होने पर स्थगित कर दिया गया। शासन से आदेश मिलने पर अभियान चलाकर बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें