एसएसपी ने थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के कार्य क्षेत्र बदले
बुलंदशहर। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार देर रात कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। कुल मिलाकर 20 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए ऐसा किया गया है। आगामी दिनों में 15 अगस्त और अन्य उत्सव पड़ने वाले हैं। इसलिए सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाए और वांछित अपराधियों को पकड़ें।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार उपाध्याय को ककोड़ थाना प्रभारी के पद से हटाकर खुर्जा नगर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सुभाष सिंह को खुर्जा नगर से औरंगाबाद थाना प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर ध्रूवभूषण दुबे को औरंगाबाद से हटाकर बीबीनगर की कमान सौंपी गई है। इंस्पेक्टर रामभवन सिंह को बीबीनगर से हटाकर ककोड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ को प्रभारी निरीक्षण पहासू से खुर्जा देहात भेजा गया है। अभी तक औरंगाबाद थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर रहे जयवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षण अहमदगढ़ बनाया है। इंस्पेक्टर अमर सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी नरौरा बनाया गया है। इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह को प्रभारी डायल 112 से हटाकर प्रभारी निरीक्षक अगौता बनाया गया है। कोतवाली देहात के एसएस्रआइ श्योपाल सिंह को पहासू का थाना प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह को खुर्जा देहात कोतवाली के प्रभारी पद से हटाकर रिट सेल के प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर घनेंद्र कुमार यादव को अतिरिक्त इंस्पेक्टर नगर कोतवाली बनाया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद शर्मा को प्रभारी निरीक्षण नरौरा से अतिरिक्त इंस्पेक्टर देहात कोतवाली बनाया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद शर्मा को प्रभारी निरीक्षक अगौता से हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है।
इन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले
एसएसपी ने उपनिरीक्षक अनुराग सिंह प्रभारी चौकी कर्णवास थाना डिबाई से प्रभारी चौकी बुगरासी थाना नरसेना बनाया है। उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम को प्रभारी चौकी बुगरासी से प्रभारी चौकी कर्णवास बनाया है। उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को थाना आहार से प्रभारी चौकी भूड़ देहात कोतवाली बनाया है। छैल बिहारी शर्मा को भूड़ चौकी से हटाकर प्रभारी चौकी करौरा थाना पहासू बनाया है। उपनिरीक्षक अनोखेपुरी को प्रभारी चौकी धराऊं खुर्जा देहात प्रभारी चौकी कायस्थवाड़ा सिकंदराबाद बनाया है। एसआई रामकुमार को कायस्थवाड़ा से धराऊं चौकी इंचार्ज बनाया है। वहीं, उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को खुर्जा नगर की मकदूमगंज चौकी इंचार्ज बनाया गया है। देर रात एसएसपी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप गचा हुआ है।
आठ माह के कार्यकाल में विवादों में घिरे रहे कोतवाल
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाने में अपने आठ माह के कार्यकाल में इंस्पेक्टर ध्रुव भूषण दुबे कई विवादों में घिरे रहे। उनके कार्यकाल में एनआरसी और सीएए को काफी हंगामा हुआ। किन्नरों के यहां लाखों की डकैती हुई, जिसका अभी तक राजफाश नहीं हुआ। लॉक डाउन के दौरान आधा दर्जन से अधिक चोरियां हुईं। व्यापारी इंस्पेक्टर के खिलाफ लामबंद हुए। एसएसपी तक शिकायत हुई। तीन दिन पहले मेवातियों और कुरैशियों के बीच बवाल हुआ। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप था। चेयरमैन अख्तर मेवाती ने सीओ से इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। उधर इंस्पेक्टर अगौता सुरेंद्र सिंह को चार्ज से हटाकर विवेचना का प्रभारी बनाया है। सुरेंद्र सिंह पर घटनाओं को अधिकारियों से छुपाने का आरोप था। साथ ही कई संगीन मामलों में आरोपियों से साठगांठ करके मामले रफादफा करने की शिकायतें थी।