फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा-मेरठ के बीच जनवरी से एक और पैसेंजर चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा-मेरठ के बीच जनवरी से एक और पैसेंजर चलेगी
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। खुर्जा से मेरठ आने-जाने वाले यात्रियों को लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर एक और पैसेंजर ट्रेन की सेवा बहाल होने जा रही है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बताया जाता है कि खुर्जा स्टेशन से जम्मूतवी, संगम एक्सप्रेस और तीन जोड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। पिछले वर्ष कोरोना काल के दौरान 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। हालांकि जम्मूतवी और संगम एक्सप्रेस की सेवा पिछले वर्ष सितंबर माह के बाद संक्रमण का ग्राफ कम होने पर बहाल कर दिया गया। वहीं, बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन (ईएमयू) का संचालन भी शुरू हो गया था। इसके बाद पांच दिसंबर से खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक मार्ग पर तीन के सापेक्ष एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। लेकिन सुबह के समय खुर्जा की ओर से किसी पैसेंजर ट्रेन के न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग पर जनवरी में एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें