फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में के सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 जनवरी है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि प्रवेश के लिए वर्तमान में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय समिति द्वारा जारी प्रवेश की अधिसूचना के अनुसार इस विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के निवासी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थी की जन्म तिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में शिक्षारत होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के होम पेज पर सबसे ऊपर जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 एप्लिकेशन फाॅर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिससे एनवीएस एडमिशन का पेज खुलेगा।
यहां कक्षा छह रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से अथवा ebseitms.rcil.gov.in/nvs/in&/ लिंक के माध्यम से सीधे आमंत्रित किए जा सकते हैं। छात्र-छात्रा ओर उनके अभिभावक उपरोक्त वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें