फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्याज के भाव थोक में बढ़कर हुए 55 रुपये प्रति किलो

विज्ञापन
सब्जी मंडी में प्याज की बोली लगाते आढ़ती।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवरात्र में बिना लहसुन-प्याज के भोजन से काम चल गया लेकिन, इसके बाद प्याज के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिन में प्याज के दाम करीब तीन गुना बढ़ गए हैं। 25 रुपये किलो मिलने वाला प्याज थोक में 55 तो फुटकर में 70 रुपये में मिल रहा है। प्याज के दाम अचानक बढ़ने से अब यह थाली से भी गायब होने लगा है। व्यापारी अभी और भी दाम बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस सीजन में महराष्ट्र और मध्य प्रदेश से प्याज आता है। इस बार देर तक हुई बारिश से वहां फसलों को काफी नुकसान हुआ। इसके चलते प्याज की आमद कम हो रही है। इसलिए प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुलंदशहर सब्जी मंडी के प्रभारी सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले तक प्याज थोक में 18 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। इसी बीच नवरात्र होने के कारण मांग भी कम हो गई। लेकिन अब नवरात्र के संपन्न होने के साथ मांग बढ़ी तो आवक भी कम हो गई। मंडी में शुक्रवार को थोक में प्याज 55 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। जबकि बाजार में फुटकर में प्याज 70 रुपये किलो बेची जा रही है। उनका कहना है कि अब जल्द ही शादी-विवाह भी शुरू हाेने वाले हैं। ऐसे में प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर व्यापारी खुशीराम का कहना है कि दिसंबर माह से पहले प्याज के दाम गिरने की कोई संभावना नहीं बन रही है। मंडी में आने वाली प्याज की आवक भी आधी रह गई है। ऐसे में लगातार दाम बढ़ने की चिंता सभी को सता रही है। प्याज महंगा होने का असर थाली पर भी दिखाई देने लगा है। घर से लेकर होटल तक प्रयोग की जाने वाली प्याज लगभग गायब सी होने लगी है। सब्जी विक्रेता राकेश और नावेद ने बताया कि पहले जो व्यक्ति एक साथ दो किलो प्याज खरीद लेता था। वह अब दाम सुनकर बिना खरीदे ही लौटने लगा है। इस समय प्याज वहीं, लोग खरीद रहे हैं, जिन्हें या तो ज्यादा जरूरत है या फिर वह शौकीन है। यह भी अब बहुत कम ही प्याज की खरीद कर रहे हैं। इस बार पहले टमाटर के भाव ने रंग दिखाया था। वहीं, अब प्याज भी रंग दिखा है। संभावना है कि यदि प्याज की आवक नहीं बढ़ी तो दामों में लगातार वृद्धि होती रहेगी। यह सिलसिला दो माह तक चलेगा। इसके बाद नई प्याज आने के बाद ही रेट कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें