फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेराज ...सपना टूटा है हौसला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेराज ...सपना टूटा है हौसला नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। सपना टूटा है, हौसला अभी बाकी है। स्क्रीट शूटर मेराज खान भले ही ओलंपिक मुकाबले से बाहर हो गए हों, लेकिन भविष्य में उनसे और संभावनाएं हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्क्रीट शूटर मेराज खान ने देश के अन्य खिलाड़ियों को मात देकर चयन पाया था। जिसे वो बरकरार रखेंगे और आगामी अन्य प्रतियोगिता में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खुर्जा के मेराज खान का ओलंपिक के लिए चुने जाने की घोषणा होने पर अन्य खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी थी जो काफी समय से ओलंपिक में जाने का सपना देख रहे थे। खेल विशेषज्ञों से लेकर खेल प्रेमियों का मानना है कि अभी मेराज भविष्य में पदक के लिए सटीक निशाना साधेंगे। ओलंपिक के बाद अन्य प्रतियोगिताओं के लिए अभी काफी समय है। मेराज के भाई सिराज खान ने बताया कि ओलंपिक के लिए चुना जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। कुछ कमी के कारण भले ही निशाना साधने से चूक गए। लेकिन इस कमी को भविष्य में वह पूरा जरूर करेंगे। अभी कई प्रतियोगिताओं का होना बाकी है।
विज्ञापन

हार के बाद ही जीत है
मेराज खान का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खेलों में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन हारकर जीतना ही सफल खिलाड़ी की पहचान है। आने वाले समय में वह और उम्दा प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। - अनुभव मिश्रा, पिस्टल शूटर
भविष्य में लगाएंगे सटीक निशाना
मेराज खान भले ही पदक जीतने से वंचित रह गए, लेकिन इस असफलता के बाद भी उन्होंने काफी कुछ सीखा है। जिसे वो भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं पर सटीक निशाना लगाकर पूरा करेंगे। - प्रियांशी सिरोही, शूटर
अनुभव से बढ़ेंगी उपलब्धियां
मेराज खान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। ओलंपिक में पहुंचना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है और इस सपने में जब मेडल मिले तो चाद चांद लग जाते हैं। यहां तक पहुंचने से मिले अनुभव आगे उनका हौसला बढ़ाएगा। - ऋषभ कुमार, शूटर
विज्ञापन

और बेहतर करेंगे मेराज
मेराज खान पिछले ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर चुके है। दूसरे में भले ही कुछ कमी रहीं। लेकिन अबकी बार मानसिक मजबूती और जो अनुभव मिला उसे वो बर्बाद नहीं करेंगे। वे जल्द वापसी करेंगे। - रोहित चौधरी, शूटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें