डिबाई क्षेत्र के कर्णवास पुलिस चौकी के पास बिनोला रूप जंगल में मिले शव के थोड़ी दूरी पर मिला ई-रिक?
- फोटो : BULANDSHAHR
युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, नहीं हुई शिनाख्त
डिबाई। कर्णवास चौकी क्षेत्र के गांव बिलौना रूप के जंगल में बधो आश्रम से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक के सिर पर चोट पहुंचा कर और गला दबाकर हत्या की गई है। शव से कुछ दूरी पर ही लावारिस हालत में एक ई-रिक्शा खड़ा मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव बिलौना रूप के जंगल से बुधवार शाम कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। उन्होंने जंगल में एक ई-रिक्शा खड़ा देखा। वहां से थोड़ी दूरी पर खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डिबाई पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। जबकि, उसकी टी-शर्ट से ही उसका गला दबाया गया था। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसकी शिनाख्त से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि युवक की किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर और गला दबाकर हत्या की गई है।