फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से पत्नी की हत्या

विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
धारदार हथियार से पत्नी की हत्या
विज्ञापन

चोला। गांव खानपुर निवासी महिला अनीता (42) की उसके पति गजेंद्र ने धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला के शव को घर में ही बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर मिली है।
पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्रामीणों ने गजेंद्र के घर से खून बहता देखा। घर की बाहर से कुंडी लगी थी। जब उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो गजेंद्र की पत्नी अनीता कमरे के फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की कुंडी खोलकर जांच की। अनीता के सिर, गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई थी। मौके पर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं मिला। मृतका अनीता मूलरूप से ग्राम हसनपुर थाना बेबर जनपद मैनपुरी की निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि पति ने ही अनीता की धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पति, बेटे के साथ रहती थी अनीता
अनीता पति गजेंद्र, बेटे सोनू (20) के साथ रहती थी। बेटी शिवानी (22) की एक वर्ष पूर्व शादी कर दी थी। बेटा नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सुबह सोनू अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर पर अनीता और गजेंद्र ही मौजूद थे।
चाची मैंने पत्नी को मार डाला, किसी से बताना नहीं
मोहल्ला निवासी एक महिला ने बताया कि वह बेटे के साथ दवा लेने के लिए गई थी। दोपहर के समय वह वापस लौट रही थी। उसी समय नगलाबंशी फाटक के पास उसे गजेंद्र मिला। वह बाइक से कहीं जा रहा था और काफी हड़बड़ाहट में था। गजेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया और कहने लगा कि चाची उसने अपनी पत्नी अनीता की हत्या कर दी है। किसी से बताना नहीं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान गांव में रहने आया था दंपति
गजेंद्र की नोएडा स्थित निजी कंपनी में नौकरी होने के कारण वह परिवार के साथ दिल्ली किराए पर रहता था। त्योहार मनाने के लिए ही वह गांव आया करता था। कोरोना की पहली लहर के कारण लॉकडाउन लगने के बाद वह परिवार के साथ गांव चला आया था। तभी से वह परिवार के साथ गांव में रह रहा था।
कोट =
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गजेंद्र ने ही अपनी पत्नी अनीता की हत्या की है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें