फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शह पर चल रहा था आईपीएल पर सट्टा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पुलिस की शह पर चल रहा था आईपीएल पर सट्टा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए रविवार रात चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी, मोबाइल सेट व अन्य सामान बरामद हुए हैं। पकड़े गए लोगाें में दीपक गुप्ता, लोकेश कुमार शर्मा, अंकुर गुप्ता निवासी मोहल्ला कृष्णानगर और रजत निवासी डिप्टीगंज हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ पुलिस कर्मियों के नाम भी लिए हैं, जिनकी शह पर सट्टा चल रहा था।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस और स्वाट टीम ने स्याना रोड स्थित रामा रॉयल रेजीडेंसी के अंदर क्लब पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस टीम ने वहां से चार लोगों को आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कई वर्षों से यह कारोबार कर रहे हैं। इसके एवज में दो पुलिसकर्मियों को वह प्रतिमाह दस-दस हजार रुपये भी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी पूर्व में ही जनपद से गैरजनपद स्थानांतरित हो चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी लगातार अपनी शह पर आईपीएल सट्टे की खाईबारी जनपद में करा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

28 हजार नकदी, 12 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद
पकड़े गए आरोपियों के पास से 28,050 रुपये, 12 मोबाइल फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप, एक रिकॉर्डर सोनी डिब्बा, एक एयरटेल हॉटस्पॉट इंटरनेट डिवाइस, एक एक्सटेंशन बोर्ड, लैपटॉप बैग, 10 होटल रूम खर्चा पर्ची, आईपीएल खेल का हिसाब नोटबुक और एक कैलकुलेटर आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मैच में हारजीत पर लग रहा था सट्टा
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों द्वारा आर्थिक लाभ के लिए एक साथ मिलकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन कनेक्शन लेकर सट्टे कारेट हासिल कर आईपीएल मैच में हार-जीत पर सट्टा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें