फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर में कूदकर छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने आरोपी सहित चार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोसी युवक स्कूल जाते समय उनकी 14 वर्षीय बहन को धमकी देता है। मंगलवार की रात आरोपी युवक के घर में कूद आया व उनकी बहन का हाथ पकड़ अभद्रता करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन आ पहुंचे। इस दौरान आरोपी उनकी बहन को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने फैसले के लिए दबाव बनाया। फैसला न करने पर आरोपियों ने उनकी चचेरी बहन के साथ मारपीट की। क्षेत्राधिकारी स्याना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें