फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टेंपो से उतर रहे युवक को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कपड़े के शोरूम में नौकरी करने वाले युवक को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर तीन दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलावठी के मोहल्ला राम नगर निवासी करीब 42 वर्षीय संजय गुप्ता नगर के अंसारी रोड स्थित एक कपड़ा शोरूम पर नौकरी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह प्रतिदिन गुलावठी से टैंपो में सवार होकर भूड़ चौराहा तक आते थे। इसके बाद ई-रिक्शा से शोरूम पहुंचते। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकले। भूड़ चौराहा पहुंचने पर जब वह टैंपो से उतर रहे थे तो पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। वहीं, पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लिया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

कोतवाली देहात क्षेत्र में तीन दिन पहले हुए हादसे में घायल की उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। गांव सूजापुर धमैड़ा कीरत निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक अक्तूबर की दोपहर उनके पिता विजयपाल सिंह औरंगाबाद से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उटरावली गेट के पास कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, दिल्ली के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। बताया कि दो अक्तूबर की रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें