फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: बदमाशों ने चाशनी फेंक कर डेढ़ लाख रुपये लूटे, धान बेचकर घर जा रहा था किसान

Sat, 04 Nov 2023 07:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में बदमाशों ने एक किसान के ऊपर चाशनी फेंक कर डेढ़ रुपये छीन लिए। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में स्थित नवीन सब्जी मंडी के बाहर शनिवार दोपहर को चाशनी फेंक कर किसान से डेढ़ लाख रुपये नकदी भरा थैला छीन लिया। किसान कुछ समझ पाता उससे पहले आरोपी बदमाश अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन


अरनिया थाना क्षेत्र के हिसारा गांव निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर, 30 अक्तबर और चार नवंबर यानी शनिवार को उसने सब्जी मंडी में आढ़ती को धान बेचा था। तीनों बार धान की कम रकम मिली थी। आढ़ती से हिसाब करके डेढ़ लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। किसान ने नकदी अपने थैले में रखी हुई थी। जब वह सब्जी मंडी के बाहर ऑटो का इंतजार कर रहा था, तभी एक अज्ञात युवक पैदल उसके पास आया और उसके ऊपर चाशनी फेंक दी। 

वह कपड़ों से चाशनी साफ करने लगा, तभी आरोपी युवक किसान के हाथ से थैला छीनकर दूर खड़े बाइक सवार साथी के साथ वहां से भाग गया। किसान ने शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और सीओ वरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ वरुण सिंह का कहना है कि मामला टप्पेबाजी का लग रहा है। इसमें शिकायत के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें