फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम से अभद्रता, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद धुमेड़ा में खेत की पैमाइश को गई राजस्व विभाग व पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोपी पक्ष द्वारा खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। जब, दरोगा ने उन्हें रोका तो इनपर ही तेल उड़ेल दिया। गनीमत रही कि टीम ने समय रहते आरोपी पक्ष से माचिस चीन ली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मामले में पुलिस ने राजा टीम की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक हेमंत कुमार ने बीबीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ सालाबाद धुमेड़ा में एक खेत की पैमाइश के लिए गए थे। आरोप है कि पैमाइश के समय गांव के ही ओमकार, धर्मवीर, दीपक व अंकित वहां पहुंचे व पैमाइश का विरोध करने लगे। इसी बीच धर्मबीर उत्तेजित होकर अपने घर से बोतल में डीजल ले आया व आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपने ऊपर डाल लिया। धर्मवीर के माचिस जलाने से पहले पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया व माचिस छीन ली। साथ ही जब साथ गए उपनिरीक्षक ने उनसे डीजल की बोतल छिनने की कोशिश की तो शेष बचा डीजल उपनिरीक्षक के ऊपर उड़ेल दिया। जिससे वह भी तेल में तर बतर हो गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन




सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें