फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली कनेक्शन की मांग, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठे पीड़ित परिवार का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। झाझर रोड चोला चौकी निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि दो वाट के घरेलू कनेक्शन के लिए 17 दिसंबर 2021 से कई बार ऑनलाइन आवेदन किया, मगर उनको अब तक कनेक्शन नहीं मिला।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने उसके आसपास के घरों में कनेक्शन दे रखे हैं। रामवीर ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराकर जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया था मगर, उनको अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया। एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें