फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Mon, 01 Mar 2021 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य होगा शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण होली के बाद शुरू हो जाएगा। 10 मार्च को शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया हो रही है। हालांकि, इससे पूर्व एक बार टेंडर प्रक्रिया निरस्त की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां के छात्रों को दूर-दराज जाने से छुटकारा मिलने के साथ अपने ही जिले में लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व शासन से जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए करीब एक से 12 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। शासन से मेडिकल कॉलेज निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जमीन की तलाश में जुट गया। पहले जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण शासन द्वारा प्रस्ताव वापस कर दिया गया।

इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील के निकट कृषि विभाग की 10 एकड़ जमीन देखी गई। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अफसरों द्वारा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया गया। जिसे शासन द्वारा मंजूरी दे दी गई। इसके बाद निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए करीब 380 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


20 करोड़ का बजट हो चुका है पास
मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासन स्तर से ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। कुछ दिन पूर्व टेंडर खोले गए, मगर निविदा अधिक होने के चलते शासन ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करते हुए पुन: टेंडर निकाले है। विभागीय अफसरों के अनुसार 10 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। वहीं, हाल ही में जारी हुए बजट में भी प्रदेश सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। शासन स्तर से निर्माण से पूर्व 20 करोड़ का बजट भी पास हो चुका है।

चल रही है प्रक्रिया
जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासन स्तर से टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में हुआ टेंडर निरस्त होने पर अब नई प्रक्रिया के तहत 10 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। - योगेश कौशिक, सहायक अभियंता (एई), लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें