फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। वित्तीय वर्ष के समापन माह में आप यदि बैंक से जुड़े कार्यों को निपटाने की योजना बना रहे हैं। तो अभी से बनाना शुरू कर दें। मार्च में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जिसमें त्योहार, बैंककर्मियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार भी शामिल है। वहीं, 13 मार्च से लगातार चार दिन तो 27 मार्च से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि मार्च में महाशिवरात्रि, होली जैसे त्योहार हैं। वहीं, बैंकों के निजीकरण को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल हो सकती है। इसके अलावा सामान्य महीनों की तरह दूसरा व चौथा शनिवार और रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये अवकाश एक-दो दिन से अधिक नहीं हैं। इसलिए बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। अवकाश से पूर्व सभी एटीएम को पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को नकदी के लिए परेशानी ना हो।
विज्ञापन

इस दिन बंद रहेंगे बैंक
दिन बंदी का कारण
सात मार्च रविवार
11 मार्च महाशिवरात्रि
13 मार्च दूसरा शनिवार
14 मार्च रविवार
15 मार्च हड़ताल
16 मार्च हड़ताल
21 मार्च रविवार
27 मार्च चौथा शनिवार
28 मार्च रविवार
29 मार्च होली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें