फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल विवाह के सिर्फ 44 शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल विवाह के सिर्फ 44 शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। इस साल विवाह के शुभ मुहूर्त ग्रहों की चाल में उलझे हुए हैं। पूरे साल मेें विवाह के सिर्फ 44 शुभ मुहूर्त ही बन रहे हैं। खरमास, होलिकाष्टमी, गुरु तारा और शुक्रतारा अस्त, चतुर्मास पर मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 25 अप्रैल से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
पंडित नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 2020 में 34 शुभ मुहूर्त बने थे। जबकि चालू वर्ष 2021 में 44 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। खरमास से नया साल शुरू हुआ है। गत 14 जनवरी को खरमास समाप्त हो गया। गत 17 जनवरी को गुरु तारा भी अस्त हो गया। अब गुरु तारा 14 फरवरी को उदय होगा, लेेकिन उसी दिन अस्त भी हो जाएगा, जो आगामी 18 अप्रैल तक अस्त रहेगा। आगामी 14 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर खरमास लगेगा। 22 मार्च से 28 मार्च तक होलिकाष्टक रहेंगे। इसके कारण विवाह और शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 25 अप्रैल से 13 जुलाई तक शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। इस दौरान 33 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से चतुर्मास शुरू होगा। उसके बाद 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक 11 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद फिर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आगामी वर्ष 2022 की शुरूआत हो जाएगी। इस तरह से साल विवाह के लिए 44 शुभ मुहूर्त ही बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगलिक कार्यों के लिए ये हैं शुभ दिन
पंडित नरेश कुमार शर्मा के अनुसार अप्रैल माह में 26, 27, 28, 29 और 30 तारीख शुभ है। मई में 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30 तारीख, जून में 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 तारीख विवाह आदि के लिए शुभ है। जुलाई में 1, 2, 7 और 13 तारीख, नवंबर में 15, 16, 20, 21, 28 और 29 एवं दिसंबर माह में 1, 2, 7, 11 और 13 तारीख विवाह और मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें