फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: डिबाई के गांव करीरी में मारपीट में घायल शख्स की मौत, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 23 Aug 2024 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के डिबाई के गांव किरीरी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव में घायल बबलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि गांव निवासी एक युवक मुनेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के डिबाई के गांव किरीरी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव में घायल बबलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि गांव निवासी एक युवक मुनेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन


बताते चले कि शराब पीने को लेकर डिबाई के गांव करीरी में बुधवार रात को दो समुदायों में विवाद हो गया था। इस दौरान हुए पथराव और मारपीट में कुल सात लोग घायल हुए थे। शुक्रवार को घायल बबलू की नोएडा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंच गया है। सुरक्षा के हिसाब से गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस फ़ोर्स के साथ डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें