फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : दो घंटे पहले पहुंचें केंद्र पर, पर्स, क्रेडिट या डेबिट कार्ड लेकर न जाएं साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 10 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शुक्रवार से शुरू होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इससे दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थी केंद्र में पर्स या डेबिट व क्रेडिट कार्ड भी नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि केंद्रों पर जैमर लगा दिए गए हैं। परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी तभी उन्हें केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। पहले दिन दो पालियों में 7800 छात्र पंजीकृत हैं। एक पाली में 3900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जीपीएस लगी गाड़ियों से प्रश्न पत्रों को केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। एक घंटा पहले प्रश्न पत्र केंद्र पर पहुचेंगे। केंद्र के प्रत्येक कक्ष सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम से जुड़े हुए हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे, दूसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक होगी। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर पूरे दिन सीटिंग प्लान लगाया गया और शाम के समय इन्हें सील कर दिया गया।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा डीएवी इंटर व डीएवी डिग्री कॉलेज, एफबीएम कन्या इंटर कॉलेज, गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी, आईपी पीजी कॉलेज प्रथम कैंपस, इंटर कॉलेज जटपुरा मुकीमपुर, जेपी जनता इंटर कॉलेज व मुस्लिम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी को बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर तैनात रहेगी पुलिस
परीक्षा केंद्रों के आसपास जहां कड़ी सुरक्षा होगी, वहीं जाम न लगे, इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी। दूसरी ओर जिन शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है, वहां पर 31 अगस्त तक कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। इसके लिए डीआईओएस ने निर्देश जारी कर दिए हैं।


डीएम और एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
पुलिस में पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से और सूचिता, पारदर्शिता से संपन्न कराए जाने के लिए बृहस्पतिवार डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम और कक्षों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि परीक्षा के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर लें। साथ ही यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बैरियर लगाकर व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते यह सामान
- कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री।
- कागज के टुकड़े, ज्यामिति उपकरण।
- प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर आदि।
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड, कॉपियां व अन्य सामान।
- पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन।
- स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट (मोबाइल फोन सहित)।
- चाबियां, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी।
- आभूषण, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व इयरफोन।
- माइक्रोफोन, पेजर, स्वास्थ्य बैंड, पर्स/वॉलेट, धूप का चश्मा या हैंड बैग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें