फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर लूटे चार लाख के जेवरात

विज्ञापन
दादरी गेट चौकी में मौजूद लूट पीड़ित व मोहल्ले के अन्य लोग। - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर लूटे चार लाख के जेवरात
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात नगर के बीचोबीच मोहल्ला हरीशाह में घर में घुसकर दिव्यांग महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली। घटना के वक्त परिवार के लोग घर पर बाहर से ताला लगाकर होटल खाना खाने गए थे। बदमाश करीब 20 मिनट तक घर में लूटपाट करते रहे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फु टेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला हरीशाह निवासी विवेक सिंघल गल्ला व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक होटल में पत्नी व दोनों बच्चों के साथ खाना खाने गए थे। घर पर उनकी दिव्यांग भांजी महिमा (41) अकेली थी। वह घर पर बाहर से ताला लगाकर गए थे। उनके जाने के बाद करीब नौ बजे के आसपास तीन बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और भांजी के साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया। बदमाश घर में रखे करीब चार लाख के जेवरात, 15 हजार नगदी, दो क्रेडिट कार्ड, एक डेबिट और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित दिव्यांग महिला ने बताया शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश ने चेहरा ढका हुआ था और बाकी दो बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे। बदमाशों के चले जाने पर महिमा ने किसी तरह मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने विवेक को फोन कर घटना के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। नगर के बीचोबीच हुई लूट की घटना से लोगों में रोष दिखाई दिया।
सीसीटीवी से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास
मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मुख्य रूप से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरों से घटना से जुड़े अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
विज्ञापन

कोट
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। - जयकरण सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें