फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से मारपीट कर लोहे की चादरों से लदा ट्रक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक से मारपीट कर लोहे की चादरों से लदा ट्रक लूटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी के निकट बेखौफ आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक से मारपीट कर लोहे की चादरों से लदा ट्रक लूट लिया। करीब 15 मिनट तक बदमाशों ने सड़क पर ही चालक से मारपीट कर घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस को पता तक नहीं चला। पीड़ित ट्रक मालिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वार क्षेत्र निवासी पीड़ित ट्रक मालिक मोहम्मद फारुख पुत्र अशफाक हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि गत 19 अगस्त को हरियाणा के फरीदाबाद से उसके दस टायरा ट्रक को चालक फरीद पुत्र नसीर शाह निवासी दारापुर मुरादाबाद और कुलदीप कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी मुरादाबाद लेकर काशीपुर आ रहे थे। 20 अगस्त की रात को करीब एक बजे कोतवाली देहात की नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर छत्रपति शिवाजी कॉलेज के पास गाड़ी में जोर से पीछे से आवाज आई। इस पर चालक परिचालक उतरकर गाड़ी को देखने लगे। पीछे से एक कार में छह-सात अज्ञात बदमाश आए। सभी बदमाशों के पास तमंचे, रिवाल्वर आदि हथियार थे। इसके बाद बदमाशों ने कार में टक्कर लगने की बात कहते हुए चालकों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने चालकों को अपने साथ बैठा लिया, जबकि दो बदमाश उसके ट्रक को मय माल लेकर फरार हो गए। ट्रक के अंदर करीब 14 लाख रुपये कीमत की लोहे की चादरें भरी हुई थीं। बाद में चालकों को नोएडा की तरफ सड़क पर छोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें