फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दुकान में कूमल कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। कस्बा क्षेत्र में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दुकान में कूमल कर चोरों ने 70 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया। पिछले एक साल में दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है। चिंगरावली गांव में भी जूते की दुकान में हजारों रुपये की चोरी हुई।

कस्बा निवासी जाने आलम ने बताया कि उनकी कॉलेज बस अड्डा के सामने मार्केट में परचून की दुकान है। यहां से लगभग 100 मीटर दूर जहांगीरपुर पुलिस चौकी है। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार रात को करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। काफी सारा सामान गायब था। दुकान की छत टूटी हुई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंगरावली गांव निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में उनकी जूते की दुकान है। शुक्रवार सुबह दुकान पर गए तो देखा की दुकान की दीवार टूटी हुई थी। दुकान में से करीब चार हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने जहांगीरपुर थाने में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें