फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बोल बम के जयकारों के साथ हरिद्वार रवाना होने लगे शिवभक्त

विज्ञापन
अनूपशहर गंगातट से  कांवड़ ले जाते शिवभक्त। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। शिवरात्रि नजदीक आते ही जनपद में बम-बम भोले की गूंज शुरू हो गई है। बुधवार को डिपो से 11 बसें हरिद्वार के लिए शिवभक्तों को लेकर रवाना हुई। बृहस्पतिवार शाम तक आठ बसों से शिवभक्त रवाना हुए। वहीं, अन्य डिपो से भी बसों में शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। उधर, अन्य रूट पर बसों का संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हरिद्वार कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी। वह गांवों से टोली बनाकर हरिद्वार के लिए प्रतिदिन रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़ लेकर पैदल अपने गृह क्षेत्र पहुंचेंगे। कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वालों में महिला-पुरुषों के अलावा बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। नैथला निवासी शिवभक्त वरुण शर्मा ने बताया कि इस बार गत वर्ष की अपेक्षा अधिक शिवभक्त रवाना होंगे। कुछ शिवभक्त गोमुख से भी कावंड़ लेने जा रहे हैं। निगम के अफसरों के अनुसार बसों से हरिद्वार जाने वालों में सर्वाधिक ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले शिवभक्त हैं। जो टोलियां बनाकर रवाना हो रहे हैं। हरिद्वार के लिए इस बार बुलंदशहर से 35, खुर्जा से 30 और सिकंदराबाद से 20 बसों को आरक्षित किया गया है। शिवरात्रि तक सभी कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उधर, अन्य रूटों पर बसों का संचालन जारी रहा।


निगम शिवभक्तों को हरिद्वार पहुंचाने के लिए तैयार हैं। किसी भी शिवभक्त को परेशानी नहीं होगी। शिवभक्तों की मांग के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। बुधवार को 11 तो बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक आठ बसें रवाना की गईं। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें