फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शोक के बावजूद नहीं झुकाया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
राजकीय शोक के बावजूद बरन वाटिका में लहराता राष्ट्रीय ध्वज। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
राजकीय शोक के बावजूद नहीं झुकाया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा होने बाद भी पुरानी जेल परिसर में 125 फुट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहा। राष्ट्रीय ध्वज संहिता 2002 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को झुकाने का नियम राजकीय शोक के दौरान है। राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाना स्थानीय प्रशासन का दायित्व था, लेकिन स्थानीय प्रशासन भूल गया। राष्ट्रीय ध्वज को न झुकाए जाने पर सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

पुरानी जेल परिसर में दो साल पूर्व तत्कालीन डीएम के निर्देश पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा बरन वाटिका स्थापित कर 125 फुट ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया था। राष्ट्रीय ध्वज लगाने के बाद से कई बार बीडीए की लापरवाही उजागर हो चुकी है। हाल ही में 15 अगस्त को रात के समय अंधेरे में राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहा। लेकिन संबंधित अफसरों ने कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर 21 अगस्त को तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसके बावजूद बरन वाटिका में लगे राष्ट्रीय ध्वज को नहीं झुकाया गया। प्रतिदिन की तरह शहर के अंसारी रोड स्थित बरन वाटिका में सोमवार को भी राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर प्रमुख सचिव द्वारा तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर सभी विभागों को राष्ट्रीय ध्वज झुकाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद जिले में विभागीय अफसरों द्वारा आदेश को नजरअंदाज किया गया। भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा के सचिव मुकुल शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय शोक घोषित होने के कारण राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करना प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य है। राष्ट्रीय ध्वज को नियमानुसार आधा झुकाने में हुई लापरवाही का शासन को संज्ञान लेना चाहिए। बीडीए उपाध्यक्ष हर्षिता माथुर ने बताया कि राजकीय शोक पर राष्ट्रीय ध्वज को झुका देना चाहिए था। राष्ट्रीय ध्वज क्यों नही झुकाया गया जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें