नगर में सपा नेताओं द्वारा लगाएं गए विवादित पोस्टर।प्त3ष्ठ;
- फोटो : BULANDSHAHR
सपा ने पोस्टर लगाकर पूछा, जेवर एयरपोर्ट को भाजपा सरकार बेचेगी कब
बुलंदशहर। जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले सियासी टीका-टिप्पणियां शुरू हो गई हैं। सपा के युवा नेताओं ने बुधवार को कई जगह पोस्टर लगवाकर पूछा है कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास अब हो रहा है, भाजपा सरकार इसे कब बेचेगी। पोस्टर लगाने की जानकारी मिलते ही आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने पोस्टर उतरवा दिया।
सपा के युवा नेताओं की ओर शहर में पोस्टर लगाते ही सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया। पोस्टर पर यह भी लिखा गया है कि 2022 में अखिलेश सरकार आएगी और एयरपोर्ट को बेचने से बचाएगी। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जज कंपाउंड चौकी इंचार्ज नीरज कुमार की ओर से नगर कोतवाली में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज यादव, युवा नेता सुहैल अबरार और कोमल गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सांसद भोला सिंह ने कहा कि सपाइयों की सोच हमेशा विकास के खिलाफ रही है।
काले झंडे दिखा सकते हैं सपाई
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्त्रस्म के दौरान काले झंडे दिखाने की भी योजना बनाई है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।