फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद की आशी वीरमान को जेई एडवांस में मिली 862वीं रैंक

विज्ञापन
अशी वीरमन - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जहांगीराबाद की आशी वीरमान को जेई एडवांस में मिली 862वीं रैंक
विज्ञापन

जहांगीराबाद। आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए जेईई एडवांस 2021 के शुक्रवार को जारी नतीजे में जटपुरा गांव के आशी वीरमान ने 862वीं रैंक हासिल की। आशी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉ. तेजवीर सिंह की भतीजी हैं। आशी की इस कामयाबी पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

आशी ने यह कामयाबी अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उन्होंने इसी वर्ष जयपुर में कोचिंग सेंटर में दो वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश लिया था। आशी केे पिता यशपाल सिंह राजस्थान सरकार में एक सरकारी कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, उनकी मां सोनिया सिंह गृहणी हैं। आशी ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा में कुल 360 अंकों में से 218 अंक हासिल कर पूरे देश में 862वीं रैंक हासिल की है। उनका लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करना है, फिलहाल वह देश के किसी अच्छे आईआईटी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेंगी। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपनी छोटी बहन उर्वी वीरमान को देती हैं। आशी गांव जटपुरा के लोगों में दंगल गर्ल के नाम से लोकप्रिय है। इस कामयाबी पर उसके पैतृक गांव जटपुरा में लोगों का बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें