बुलंदशहर/डिबाई/गुलावठी। जिलेभर में सामाजिक संगठनों ने बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कहीं पर राधा-कृष्ण संग लोगाें ने होली खेली तो कहीं, लड्डू गोपाल संग।
नगर के यमुनापुरम में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ परिवार के होली मिलन समारोह में राधा-कृष्ण, बाबा श्याम, हनुमानजी, श्री राम के भजनों पर सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। राधा कृष्ण संग शाखा के सदस्यों ने फूलों की होली खेली। सचिव विकास ग्रोवर ने कहा कि फूलों की होली का अलग ही महत्व है। समारोह में शाखा अध्यक्ष चंद्रभूषण मित्तल, चित्रा मित्तल, कमल किशोर गोयल, अनिल बंसल, मुकुल शर्मा, सोनू बृजवासी व बिशन कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश की जूनियर महिला क्रिकेट टीम में शामिल गेंदबाज शहर निवासी कुहू गोयल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
रोटरी क्लब बुलंदशहर ने भूड़ स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें हास्य कवि रमाशंकर पांडे, रामबाबू सिकरवार पैरोडी फेम, सबरस मुरसानी, सुनहरी लाल तुरंत, देवी प्रसाद गौर, कवियत्री रेनू उपाध्याय व विनीत गौतम ने अपनी रचनाएं सुनाई। इसके बाद सभी ने रंग-गुलाल से होली खेली। समारोह में क्लब अध्यक्ष नवीन गर्ग, सचिव विशाल अग्रवाल व अतुल मित्तल, संजीव बंसल, अनुराग छाबड़ा, मनीष डंग, नरेंद्र छाबड़ा, संदीप कंसल आदि मौजूद रहे।
लक्ष्य फ्रेंड्स क्लब (रजि.) के होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। क्लब अध्यक्ष अरुण राज गोयल ने कहा कि लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समारोह में क्लब महामंत्री पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, संरक्षक राजीव गोयल, गौरव गोयल व मोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।
नगर के अंसारी रोड स्थित एक कैफेटेरिया में भारत विकास परिषद बुलंदशहर संस्कृति शाखा के होली मिलन समारोह में राधा-कृष्ण की बाल लीला का मंचन हुआ। नलिनी गोयल ने माता यशोदा, सक्षम गोयल ने कृष्णजी की भूमिका निभाई। साथ ही महिलाओं व बच्चों ने गुलाल लगाकर होली खेली। कार्यक्रम में महिला संयोजक सपना गोयल, प्रियांशी गोयल, संस्था अध्यक्ष विशाल गोयल, सचिव दीपक गोयल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, नलिनी गोयल आदि मौजूद रहे।
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत ने राधानगर स्थित श्री राम धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। प्रदेश सचिव नंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेले और आपसी रंजिश को भूल सभी एकजुट हो। समारोह में पंडित केके शर्मा प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, राकेश शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, पंडित चंद्रभान शर्मा मंडल अध्यक्ष, रामोतार शर्मा उपाध्यक्ष, कपिल शर्मा महामंत्री, पंडित आरडी शर्मा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। वहीं,
सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में होली मिलन समारोह की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष बिसन कुमार, संचालन कपिल मोहन व महासचिव देवेंद्र शर्मा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला जज पंकज सिंह, विशिष्ठ अतिथि परिवार न्यायाधीश महेंद्र सिंह रहे। समारोह में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी मुर्खानंद पति का खिताब वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह लोधी को दिया गया। समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, कृष्ण स्वरूप शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, ठा. दिनेश सिंह, संजय दीक्षित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।