फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रफ्तार भरेंगे वाहन, सफर होगा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर रफ्तार भरेंगे वाहन, सफर होगा सुहाना
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनूपशहर-संभल मार्ग पर चलने वाले लोगों का सफर जल्द सुहाना होने वाला है। सड़क का चौड़ीकरण होने जा रहा है। शासन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। हाईवे को सात से दस मीटर करने के लिए गाजियाबाद की एक कंपनी से अनुबंध किया गया है। सड़क चौड़ी होने से जहां वाहनों को रफ्तार मिलेगी, वहीं लोगाें को जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। हाईवे की चौड़ाई कुल सात मीटर होने और बड़े-बड़े वाहनों के चलने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विश्व बैंक के सहयोग से बजट जारी कराया। अनूपशहर से गांव जटवाई तक हाईवे को सात से दस मीटर चौड़ा कराया। लोगों की मांग पर विधायक ने शेष हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भी सरकार को पत्र लिखा था। विधायक की पहल पर सरकार ने लोक निर्माण विभाग को सड़क के चौड़ीकरण के आदेश दिए। 19 किमी लंबी सड़क को सात से दस मीटर चौड़ी करने के लिए विभाग ने 4824.30 लाख रुपये में गाजियाबाद की एक फर्म के साथ अनुबंध किया है। साथ ही फर्म को आदेश दिए हैं कि सितंबर 2022 तक हर हाल में कार्य पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

100 से अधिक गांवों को होगा फायदा
हाईवे के चौड़ीकरण होने से जिले के करीब सौ से अधिक गांवों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा इस मार्ग पर नए होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही ढाबा आदि खुलने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया था। इस पर सरकार ने चौड़ीकरण के आदेश दिए हैं। गाजियाबाद की कंपनी के साथ कार्य के लिए अनुबंध किया गया है। एक वर्ष में गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा कराया जाएगा।
- जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें