फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख रुपये ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगे 3.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख रुपये ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगे 3.10 लाख
विज्ञापन

ऊंचागांव। दस लाख रुपये ऋण दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद नरसेना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़काऊ निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बीते दिनों एसएसपी को एक शिकायती पत्र सौंपा था, जिसमें बताया कि मार्च 2021 में उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक कंपनी का मैनेजर बताया। साथ ही पीड़ित को दस लाख रुपये का लोन कराने की बात कही। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लोन को पास कराने के लिए फाइल खर्चे के लिए पे फोन द्वारा अपने मोबाइल नम्बर पर 5 मार्च से 19 अप्रैल 2021 तक अलग-अलग समय पर तीन लाख दस हजार रुपये गुमराह करके खाते में ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद भी आरोपी ने बीस हजार रुपये की फिर से मांग करते हुए लोन को पास कराने की बात कही, जिसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़ित की कॉल डिटेल और ट्रांसफर की गई रकम की आईडी के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें