फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिला 520 मेगावाट पावर स्टेशन का तोहफा

Tue, 02 May 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बिजली किल्लत अब खत्म होने जा रही है। शासन ने स्याना के रूखी भगवानपुर में 440 मेगावाट क्षमता के बिजली घर को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बिजली घर के लिए भूमि भी चिंहित कर ली गई है। वहीं, भूड़ पर 80 मेगावाट क्षमता के उपकेंद्र से सप्लाई जल्द ही चालू हो जाएगी।
विज्ञापन


520 मेगावाट के दोनों पावर प्रोजेक्ट शुरू होने से बुलंदशहर में बिजली का ग्राफ सर-प्लस हो जाएगा। सर-प्लस बिजली हापुड़ , मुरादाबाद व गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के क्षेत्रों को सप्लाई की जाएगी।

जिने में 800 मेगावाट बिजली की डिमांड है, जबकि सप्लाई 750 मेगावाट है। स्याना और भूड़ में 520 मेगावाट के बिजली घर आने के बाद जिले में बिजली की आपूर्ति 1270 मेगावाट होने का अनुमान है। हालांकि डिमांड के सापेक्ष सप्लाई का ग्राफ कम ही बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


ऐसे में सर-प्लस बिजली हापुड़ और गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के जिलों को दी जाएगी। 150 करोड़ के प्रोजेक्ट से जिले का अंधियारा तो पूरी तरह दूर हो जाएगा। रुखी भगवानपुर में 150 करोड़ रुपये से पावर हाउस का निर्माण होगा।

इस संबंध में शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। प्रशासन ने जमीन भी उपलब्ध करा दी है। भूड़ पर 25 करोड़ से 80 मेगावाट क्षमता का बिजली घर बनेगा। पावर फार ऑल योजना से शहर के हर गांव और घर को रोशन किया जाएगा। पावर कारपोरेशन को 2019 तक हर एक गांव और हर एक घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिले में 50 से अधिक गांवों में विद्युतीकरण नहीं है। हजारों परिवार आज भी बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। आवास विकास कालोनी प्रथम में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कई परिवारों के पास बिजली का कनेक्शन नहीं है।  पावर फार ऑल योजना से ऐसे ही परिवारों के घरों में रोशनी पहुंचाई जाएगी।

बिजली चोरी करते कपड़े गए लोगों को भी हाथों हाथ कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत 2019 तक हर गांव माजरा और घर को रोशन किया जाएगा। एसई ओपी यादव का कहना है कि पावर फार ऑल योजना के तहत जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

रूखी भगवानपुर में 150 करोड़ रुपये में पावर प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पावर हाउस का निर्माण शुरू हो जाएगा। भूड़ के बिजली घर से जल्द बिजली की सप्लाई शुरू होगी। सर प्लस बिजली आसपास जनपदों को सप्लाई की जाएगी। -आरके बंसी, एक्सईएन ट्रांसमिशन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें