फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फिरोजाबाद निवासी मां-बेटा ने महिला को 500 की गड्डी दिखा ठगे थे कुंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक महिला से परिचित बन उसे 500 की गड्डी दिखाकर करीब 30 हजार रुपये के सोने के कुंडल ठग लिए थे। मामले में अब कालाआम चौकी प्रभारी ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मां-बेटा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से महिला से ठगे गए कुंडल भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की कई वारदातों को विभिन्न जनपदों में भी अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के धमैड़ा अड्डा कच्ची बस्ती निवासी महिला परवीन ने दो दिन पूर्व तहरीर देकर बताया था कि बाजार से लौटने के दौरान एक महिला और युवक ने खुद को उनका परिचित बताते हुए सोने के कुंडल ठग लिए थे। दोनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को बातों में फंसाकर नकली नोटों की गड्डी दे दी और सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक केबल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर मेरठ प्राईवेट बस अड्डे के पास से आरोपी महिला और युवक को दबोच लिया। महिला की शिनाख्त राजेश्वरी और युवक की शिनाख्त उसके पुत्र करन निवासी कोटला चुंगी तिलक नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के पास से एक जोड़ी सोने के कुंडल और तमंचा-कारतूस आदि सामान बरामद हुआ। आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ही अनूपशहर रोड काली नदी पुल से महिला को धोखे से नकली नोटों की गड्डी थमाकर उसके सोने के कुंडल ले लिए गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें