फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की कार में लगी आग, चार बच्चों समेत 10 झुलसे

Sun, 21 Jul 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा स्नान को अनूपशहर जा रहे गांव ककरई निवासी श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई। 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा स्नान को अनूपशहर जा रहे गांव ककरई निवासी श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई। 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घायलों को जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद प्रभारी ने बताया क्षेत्र के गांव ककरई निवासी 34 वर्षीय मंजू, उनका पुत्र हिमांशु, 45 वर्षीय रानी, 24 वर्षीय पिंकी, 12 मीनाक्षी, 24 वर्षीय स्वेता, 8 वर्षीय मोहिनी, 5 वर्षीय मुस्कान, 60 वर्षीय राजबाला रविवार की सुबह गुरु पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान के लिए अनूपशहर जा रहे थे। जहांगीराबाद के भईपुर दोराहे पर वैन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससें पीछे चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सीएनजी पाइप लीक होने के चलते वैन में भीषण आग लग गई। 

वैन में बैठे श्रद्धालुओ में चीख पुकार मच गई। सूचना पर 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को जहांगीराबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें