फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 24.69 लाख रुपये के गबन के मामले में लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर पालिका में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की धनराशि में हुए लाखों रुपये के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने आरोपी नगर पालिका के बाबू नीरज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से नीरज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका परिषद में लिपिक के पद पर तैनात नीरज यादव द्वारा पालिका की गृहकर व जलकर रसीदों की प्राप्त धनराशि को पालिका कोष में जमा नहीं किया था। इस कृत्य की जानकारी होने पर आरोपी लिपिक को पालिका अध्यक्ष के आरेश पर अधिशासी अधिकारी ने 28 मार्च 2024 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही वर्ष 2022-23 व 2023-24 में कर संग्रहकों द्वारा निर्गत परीक्षण रसीदों की बाबत प्राप्त धनराशि की जांच के लिए एक समिति का किया गया। समिति ने 17 मई 2024 को परीक्षण आख्या प्रस्तुत की, इसमें 24,69,307 रुपये की धनराशि लिपिक नीरज यादव लिपिक द्वारा कर संग्रहकों से प्राप्त कर पालिका खाते में जमा नहीं की गई थी। बाबू द्वारा गबन किए जाने का मामला सामने आने पर उसके खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी गई। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बाबू नीरज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें