फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक वृद्धा की मौत

विज्ञापन
मृतका चन्द्रकान्ता - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुखार से एक वृद्धा की मौत
विज्ञापन

शिकारपुर। जिले में रविवार रात क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी 57 वर्षीय एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जिसका अलीगढ़ मेडिकल में उपचार चल रहा था।
क्षेत्र के गांव कैलावन निवासी 57 वर्षीय महिला चंद्रकांता पत्नी जयभगवान शर्मा पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित थी। शुरुआत में परिजनों द्वारा गांव में इसके बाद शिकारपुर में एक झोलाछाप के यहां उपचार कराया। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने की जगह हालात लगातार बिगड़ती जा रही थी। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन बुलंदशहर ले आए। इस दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख और त्वचा पर लाल-लाल धब्बे पड़ने पर रेफर कर दिया। दो दिन पूर्व परिजनों द्वारा उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार रात वृद्धा ने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक सिर्फ डेंगू से तीन मौत होने की पुष्टि हुई है। शेष मौतें मामलों में अन्य व्यक्ति पहले से दूसरी बीमारियों से पीड़ित थे। जिसमें रक्तचाप, मधुमेह और हदय रोग शामिल हैं। ऐसे में उन मौतों को बुखार से होने वाली मौत में शामिल नहीं किया गया। शिकारपुर वाले मामले में टीम को गांव भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाएगा। साथ ही गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएस-1 किट से जांच में 16 मिले डेंगू के मरीज
बुलंदशहर। सोमवार को जिला अस्पताल समेत जिलेभर में 187 लोगों का सैंपल लेकर एनएस-1 किट और आईजीएम व आईजीजी किट से जांच की गई। इस दौरान 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, मलेरिया विभाग की टीम द्वारा नगर के धमेड़ा अड्डा, आवास विकास प्रथम, सिविल लाइन, नजीमपुरा भूड़ा और जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल आदि स्थानों पर लार्वा खोज के लिए अभियान चला एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में सात और जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नौ लोगों की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संबंधित लोगों का अब एलाइजा जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा। साथ ही संबंधित के गांव में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर जांच करवाई जाएगी। बताया कि जिले में अब डेंगू संदिग्ध के 1236 केस हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें