फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के 318 मरीज मिले, दो में डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुखार के 318 मरीज मिले, दो में डेंगू के लक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम में बदलाव और संक्रामक बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 1443 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 318 वायरल/बुखार पीड़ित और शेष अन्य बीमारियों की समस्या को लेकर उपचार कराने पहुंचे। दो मरीजों में डंगू के लक्षण मिले हैं।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव से छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को वायरल, मौसमी बीमारियां, नेत्र संबंधी परेशानी, कान की समस्या, चर्म रोग, आर्थोपेडिक, एआरवी व दंत संबंधी समस्याओं को लेकर मरीज पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा परामर्श देकर और दवा दिलवाकर बीमारियों से बचाव की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू से मिलते-जुलते लक्षण होने पर नगर के भूड़ क्षेत्र और तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों की एनएस-1 किट से जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल दोनों घर पर ही अपना उपचार करा रहे हैं। उनका सैंपल लेकर मेरठ भेजने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को दोनों के गांव में परिजनों की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी में नहीं हुई डेंगू की पुष्टि
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र निवासी किशोरी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। तीन दिन पूर्व ढकौली निवासी किशोरी की एनएस-1 किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर किशोरी का सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजा गया था। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. बीके श्रीवास्तव ने बताया कि ढकौली निवासी किशोरी का एनएस-1 किट से जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर सैंपल लेकर जांच कराई गई, जो निगेटिव प्राप्त हुई। बताया कि किशोरी में क्षय रोग व हेपेटाइटिस के भी लक्षण मिले हैं। किशोरी का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें