फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले जारी होगा शिकारपुर और डिबाई का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 10 मार्च को नई मंडी में होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अब कार्मिकों के प्रशिक्षण की तारीख भी तय कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा पर कुल 74-74 कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मतगणना की जाएगी। सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना के दौरान सबसे पहले शिकारपुर और डिबाई का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

10 फरवरी को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 26.24 लाख मतदाताओं में से 17.14 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। मतदान के बाद ईवीएम को नई मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। सुरक्षा के लिए वहां पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है। अब जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया पूरी करते हुए छह मार्च को पहला और आठ मार्च को दूसरा प्रशिक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए लगभग 74 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी
मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए दो-दो हॉल बनाए गए हैं। पूर्व में एक ही हॉल में मतगणना होती थी। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। साथ ही जिला प्रशासन ने सभी दलों के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है कि जिन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुकी हैं, केवल उन्हीं को मतगणना एजेंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा राउंड
सिकंदराबाद 34
बुलंदशहर 33
स्याना 32
अनूपशहर 33
डिबाई 29
शिकारपुर 29
खुर्जा 32
मतगणना के लिए तैयारी की जा रही है। छह और आठ मार्च को प्रशिक्षण का समय निर्धारित किया गया है। - रामकुमार अत्री, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें