फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के जयकारों संग लौटी भोलों की टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव के जयकारों संग लौटी भोलों की टोली
विज्ञापन

बुलंदशहर। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में और प्रशासन स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार, ब्रजघाट, नरौरा और अनूपशहर गंगातट से जल लेकर आने वाले शिवभक्तों का जत्था भी लौट आया है। मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में जल चढ़ाना शुरू कर देंगे। वहीं, डीएम और एसएसपी ने भी सोमवार शाम से लेकर रात तक विभिन्न गंगा तटों और मंदिरों का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी/चतुर्दशी पर शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। मंगलवार सुबह से मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे और शिवभक्तों की भारी भीड़ रहेगी। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व दूरदराज जिले के अलावा अन्य शिवभक्त हरिद्वार, ब्रजघाट और अन्य गंगाघाटों से शिव कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालयों को लौटने लगे। वहीं, जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत को लेकर लंगर (भंडारे) पंडाल आदि लगे हुए है। जहां शिवभक्तों के खाने-पीने से लेकर दवाई आदि की व्यवस्था की गई है। औरंगाबाद स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य कुलदीप शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सभी को व्रत रखना चाहिए। भगवान शिव शंकर के जलाभिषेक के दौरान रोली, मौली, चावल, पान, सुपारी, लौंग, चंदन, दूध, दही, घी, शहद, कलमगट्टा, धतूरा, बेलपत्र आदि का प्रसाद शिव शंकर को अर्पित करना चाहिए। साथ ही शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा जलाभिषेक
नगर के राज राजेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, भवन मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर और गंगेरुवा स्थित श्री द्वाद्वश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ समेत अन्य मंदिर सज चुके हैं। इसके अलावा औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर, चांमड़ देवी मंदिर, अहार स्थित अंबकेश्वर मंदिर, अनूपशहर, स्याना, जहांगीराबाद, खानपुर, बुगरासी, बीबीनगर, गुलावठी, ऊंचागांव, नरसेना, डिबाई, नरौरा, अहमदगढ़ और शिकारपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख शिवालयों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम
बुलंदशहर। महाशिवरात्रि पर लगने वाले गंगा घाटों पर मेला समाप्ति तक एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाएं, चिकित्सकों की टीम शिव मंदिरों पर 24 घंटे उपस्थित रहेंगी। साथ ही पांच मुख्य मार्गों पर विशेष चिकित्सा सुविधा के इंतजाम रखें जाएंगे। किसी भी तरह की घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सक तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। वहीं, मंदिर और मुख्य मार्गों से सटे चिकित्सालयों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं हर समय तैयार रखने के साथ जिला अस्पताल में 10 बेड और अन्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों के उपचार संबंधी चिकित्सा व्यवस्था के लिए सभी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। जिले की समस्त सरकारी चिकित्सालयों में मंगलवार को आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें