फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की प्राथमिकता में रहा विकास, खेती-किसानी और भाईचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं की प्राथमिकता में रहा विकास, खेती-किसानी और भाईचारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की सातों सीटों पर मतदाताओं रिकॉर्ड मतदान करते हुए लोकतंत्र का पर्व मनाया। मतदान केंद्रों पर वोट डालकर लौटे कई मतदाताओं ने मुखर होकर अपनी राय भी रखी। अपने खास प्रत्याशी को वोट देने की वजह भी गिनाई। किसी ने विकास के लिए वोट किया तो किसी रोजगार के लिए। कुछ मतदाताओं ने महंगाई पर गुस्सा जाहिर किया तो कुछ ने राशन और मकान पर प्रसन्नता भी जाहिर की। वहीं, सभी दलों के प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। पढ़िए मतदान के दिन कैसा रहा जिले का सियासी माहौल...
सदर : भाईचारे और रोजगार के लिए किया वोट
बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर स्थि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी थी। करीब आठ बजे नगर के गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बनाए गए बूथ पर 50 से अधिक मतदाता लाइन में लगे थे। इस दौरान नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामकुमार शर्मा ने कहा कि इस बार जाति धर्म के नाम पर मतदान नहीं कर रहे हैं। बल्कि बेरोजगारी, महंगाई को खत्म करने के मुद्दे पर मतदान किया जा रहा है। साढ़े आठ बजे नगर के ऊपरकोट स्थित मतदान केंद्र पर मुहम्मद स्वाले खां ने बताया कि भाईचारे को कायम रखने के लिए मतदान किया है। सवा नौ बजे गांव अकबरपुर के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए आईं महविश ने बताया कि युवाओं के लिए कार्य करने वाली और विकास कार्य कराने वाली सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन

अनूपशहर : खेती-किसानी और विकास के लिए किया वोट
अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव कसेरकला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौ बजे मतदान के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी थी। यहां मतदान करने के लिए पहुंचे मोहम्मद इकबाल, शाहीन परवीन, खुर्शीद जहां ने बताया कि ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं जो जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करे। जो युवाओं के लिए रोजगार के बारे में सोचे। ख्यालीराम ने बताया कि किसान को बढ़ी हुई लगात मिले, बिजली बिल कम हो। लोगों के बारे में सोचने वाली सकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। मुस्लिम आबादी वाले गांव शेरपुर में बाबर ने कहा कि इस बार गरीबों की सुनने वाले व्यक्ति को वोट किया है। गांव रूढ़बांगर में मतदाताओं में मतदान को लेकर जोश दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि विकास कराने वाले व्यक्ति को वोट दिया है।
स्याना : राशन और मकान देने वाली सरकार चाहिए
स्याना क्षेत्र के कन्या पाठशाला स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी थी। मतदान के लिए लाइन में लगे बृजमोहन त्यागी ने कहा कि हर वार प्रत्याशी आते हैं, बड़े-बड़े दावे करते हैं। इस बार सोच समझकर मतदान कर रहे हैं। अब किसानों की बात करने वाले व्यक्ति को मतदान किया है। गांव नयाबांस में कंछिदिया देवी ने गरीब को राशन, मकान और उनकी समस्या सुनने वाली सरकार चुनने के लिए वोट किया है। इस बार घर परिवार के बहकावे में नहीं आए। इसरार अहमद ने कहा कि छात्र-छात्राओं को निशुल्क और अच्छी शिक्षा देने वाली सरकार बनाना चाहते हैं। देवेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि सभी वर्ग का ध्यान रखने वाली पार्टी को मतदान किया है। गांव लढ़ाना निवासी राजकुमार सिंह ने कहा कि गांव में विकास के नाम पर मतदान किया गया है। हारे जीते कोई भी, हमें विकास चाहिए। कृष्ण शर्मा ने कहा महिला हक की बात करने वाले प्रत्याशी को मतदान किया है।
शिकारपुर : गांवों के विकास के लिए किया वोट
शिकारपुर क्षेत्र के गांव खुशरूपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी उर्फ सतन ने बताया कि विकास के मामले में क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। गांव का विकास कराने वाले प्रत्याशी को मतदान किया। गांव सोरखा निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि विकास का वचन देने वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। गांव ताल बिबियाना निवासी हरवीर और छोटे खां ने बताया कि गांव में सभी वर्ग के लोग हैं। सभी का एक ही मत है जो गांव के विकास के लिए काम करेगा, उसे मतदान किया जाएगा। चित्सौन में मतदान केंद्र पर गिरिराज शर्मा ने बताया कि यहां वोटों का धुव्रीकरण हो रहा है। सभी प्रत्याशी एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। सलेमपुर के मतदान केंद्र पर राजेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास करने वाले प्रत्याशी को विधायक बनाकर भेजेंगे।
सिकंदराबाद : रोजगार देने वाली सरकार के लिए किया वोट
गुलावठी नगर स्थित मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग मतदान के
लिए खड़े थे। यहां चांद खां ने कहा भाईचारा कायम हो, सभी लोग मिल जुलकर रहें, ऐसे प्रत्याशी को मतदान किया है। नौशाद अली ने कहा कि युवाओं की बात सभी लोग भूल जाते हैं। युवा डिग्री लेकर घूम रहा है, उसे नौकरी नहीं मिल रही है। अब युवाओं को रोजगार दिलाने वाली सरकार बनाएंगे। गांव बिलसूरी
निवासी जगदीश सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के काम करने वाली सरकार को मतदान करेंगे। पहले चुने हुए प्रतिनिधियों ने मनमाफिक कार्य नहीं कराए हैं। नगर स्थित एसडीएम कालोनी के मतदान केंद्र पर हरिओम शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने वाले दल को मतदान किया है।
खुर्जा : धर्म के नाम पर बांटने नहीं जोड़ने वाले को वोट
राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज स्थित मतदान केंद्र पर नगर के चार मोहल्ले के लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे थे। यहां लोग साइलेंट तरीके से मतदान कर रहे थे। लोगों का कहना था कि गंदगी, जलभराव, बिजली की समस्या से निजात दिलाने वाले व्यक्ति को मतदान करेंगे। कुछ दल हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटने का काम करते हैं, इससे दूर होकर मतदान किया। एकेपी डिग्री कालेज में सेल्फी प्वाइंट पर भीड़ उमड़ी रही। पंचवटी कालोनी निवासी रोहित कुमार ने बताया कि पहली बार मतदान कर ऐसी सरकार चुनेंगे जो युवाओं के बारे मेें सोचे। आदर्श शिशु मंदिर में मतदाताओं को बिना मास्क प्रवेश करने से रोका जा रहा था। जेएएस इंटर कालेज दाताराम चौक निवासी राहुल सिंह ने कहा कि अब महंगाई को भगाना है, युवाओं को रोजगार दिलाना है, ऐसी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

डिबाई में इस बार है कड़ा मुकाबला
डिबाई में इस बार गठबंधन ने भाजपा की घेराबंदी कर रखी है। मुकाबला कड़ा देखने को मिला। दोपहर 12.27 बजे गांव खुशरूपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी उर्फ सतन ने बताया कि क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। गांव की सड़के क्षतिग्रस्त हैं। इस बारे ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो क्षेत्र का विकास कराएगा। 12.33 बजे गांव सोरखा निवासी दिनेश कुमार शर्मा नेबताया कि हल्की बरसात में डिबाई नगर हो या आसपास के गांव सभी जलमग्न हो जाते हैं। बारिश बंद होने के बाद भी लोग घंटों तक घर से नहीं निकल सकते हैं। 12.55 बजे गांव ताल बिबियानानिवासी हरवीर और छोटे खां ने बताया कि भाईचारा कायम करने और रोजगार दिलाने वाले प्रत्याशी को वोट किया है। अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी आज युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। कुछ दल आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें