कोई एयर कंडिशनर तो कोई सिलाई मशीन पर मांगेगा वोट
बुलंदशहर। विधानसभा चुनावों के लिए जिला प्रशासन की ओर से चुनाव चिन्हों का वितरण कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए 197 चुनाव चिन्ह में से निर्दलीय प्रत्याशियों को उनकी पसंद का चिन्ह दिया गया है। जबकि बड़े दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का ही सिंबल दिया गया है।
जिले की सात विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार करने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के मुताबिक सभी प्रत्याशियों को उनके सिंबल जारी कर दिए गए हैं। किसी प्रत्याशी को टेबल तो किसी को सिलाई मशीन दी गई है। जबकि भाजपा, सपा, रालोद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य बड़े दलों के प्रत्याशियों को उनकी पार्टी का सिंबल ही दिया गया है।
विधानसभा - बुलंदशहर
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
तारिक खान गन्ना किसान
मधु भाटी कांच का गिलास
गीता रानी शर्मा कैंची
मुकेश भारद्वाज एयर कंडिशनर
सतीश अलमारी
सोनाली सिंह सेब
विधानसभा - अनूपशहर
भूपेंद्र सिंह सिलाई मशीन
सतेंद्र सिंह अलमारी
हुकुम सिंह मेज
विधानसभा - खुर्जा
अनमोल एयर कंडिशनर
अनिल कुमार अलमारी
अंकित गौतम सेब
विधानसभा - शिकारपुर
रनवीर चारपाई
सोहन सिंह केतली
अरशद अली एयर कंडिशनर
निशांत शर्मा अलमारी
विधानसभा - स्याना
दिनेश कोट
संगीता ईंटें
विधानसभा - सिकंदराबाद
बबलू गैस सिलेंडर
विधानसभा - डिबाई
मुकेश कुमार लैटर बॉक्स
राजपाल सिंह टायर