फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की सीट तय नहीं, दोनों दलों के दावेदारों ने भेजे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गठबंधन की सीट तय नहीं, दोनों दलों के दावेदारों ने भेजे आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए सपा और रालोद के गठबंधन की घोषणा तो हो गई लेकिन अभी तक जिले में सीटों के बंटवारे की स्थिति साफ नहीं हुई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में केवल दो दिन का समय शेष है, जिसके चलते दोनों दलों के नेताओं ने सातों विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए अपने-अपने आवेदन हाईकमान को दिए हैं। अनूपशहर सीट पर दोनों दलों की ओर से सबसे अधिक आवेदन किए गए हैं।
गठबंधन की सहयोगी रालोद को जिले में दो या तीन सीट देने की योजना सपा ने तैयार की है। वहीं रालोद की ओर से चार सीटों पर खुद को मजबूत बताते हुए चार सीटों की मांग की जा रही है। स्थानीय स्तर पर अब तक इस संबंध में कोई निर्देश हाईकमान की ओर से न मिलने के कारण दावेदार असमंजस की स्थिति में हैं। चर्चा है कि पड़ोसी जिले की जेवर सीट यदि सपा अपने पास रखेगी तो उसे जिले में केवल तीन सीटें मिलेंगी, जबकि रालोद को देने पर जिले में दो सीटें दी जा सकती हैं। दोनों ही दलों के नेता दावेदारी पक्की करने में जुटे हुए हैं। रालोद की ओर से डिबाई सीट पर सबसे कम तो सपा की ओर से सदर सीट पर सबसे कम आवेदन किए गए हैं। जबकि अनूपशहर सीट पर दोनों ही दलों के नेताओं ने लगभग बराबर संख्या में आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

विधानसभावार दोनों दलों के आवेदन की स्थिति
विधानसभा सपा रालोद
सिकंदराबाद 10 06
बुलंदशहर 04 04
स्याना 04 05
डिबाई 03 05
शिकारपुर 05 08
खुर्जा 06 07
अनूपशहर 08 12
गठबंधन में सीट वितरण का फैसला हाईकमान ही करेगा। सभी सीटों पर जिन नेताओं ने आवेदन किया है, उनका आवेदन हाईकमान को भेज दिया गया है। - राहुल यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन

पार्टी सभी सीटों पर अकेले लड़ने में सक्षम है। प्रयास है कि जिले में चार से पांच सीटें मिलें। सभी दावेदार अपने-अपने क्षेत्र से जीतने में सक्षम हैं। - अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष, रालोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें