फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित छह ने किया सरेंडर

विज्ञापन
बुलदंशहर : भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा को जेल ले जाने से पूर्व जिला अस्पताल में मेडिकल के लि - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जानलेवा हमले में आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित छह ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। गांव दुल्हैरा में जानलेवा हमले के मामले में आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा के साथ सोनू, बब्बू, प्रवीण, सत्येंद्र और बलवंत ने भी सोमवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पुलिस नामजद तीन आरोपियों दीपक के भाई पवन शर्मा, गौरव और संजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उक्त मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूसरा पक्ष ने दीपक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। बताया गया कि बीते दिनों ही दीपक दुल्हैरा ने न्यायालय में सरेंडर एप्लीकेशन दायर की थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दीपक को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
गत 20 जुलाई को क्षेत्र के गांव दुल्हैरा में नाली सफाई के विवाद में दो पक्षों में मारपीट-पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था। मामले में कृष्णपाल पक्ष ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 21 नामजद 30-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा के भाई पवन शर्मा ने कृष्णपाल पक्ष की दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दीपक की गिरफ्तारी के लिए किया था प्रदर्शन
कृष्णपाल पक्ष के समर्थन में भाकियू भानू और करणी सेना ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन किया था। दोनों संगठनों ने कोतवाली का घेराव भी किया था। वहीं, आरोपी बनाए गए भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा खुद को लगातार राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाए जाने की बात कहते चले आ रहे थे।
न हुआ शोरशराबा न विरोध
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हैरा के कोर्ट में सरेंडर की सूचना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर डाल दी गई। इसके बावजूद कोई बड़ा नेता या समर्थकों की भीड़ नजर नहीं आई। इस दौरान दो-चार लोग ही उनके साथ दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार को दीपक दुल्हैरा ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें