सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में दीपक जलातीं टीचर्स।
- फोटो : BULANDSHAHR
दिवाली उत्सव पर छात्र-छात्राओं ने मचाई धूम
बुलंदशहर। जिले भर के शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। साथ ही रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सेंट मोमिना स्कूल की ओर से शिक्षकों ने बच्चों संग जरूरतमंद परिवारों को दिवाली पर गिफ्ट, दीये और मिष्ठान आदि का वितरण किया। विद्यालय के चेयरमैन शाह फैसल ने बताया कि इस दिवाली स्कूल की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया है। इसमें बच्चों को इसलिए शामिल किया गया कि उन्हें भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रेरित किया जा सके। सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव पर रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने भाग लेकर जमकर धूम मचाई। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन नंद किशोर शर्मा और निदेशक सौरभ पचौरी ने बच्चों को दिवाली की बधाई दी। रैनेसा स्कूूल में दिवाली उत्सव ऑनलाइन धूमधाम से मनाया गया। कक्षा तीन के छात्रों ने संपूर्ण रामायण का नाटक के माध्यम से दिवाली कैसे और क्यों मनाई जाती है कि बारे में जानकारी दी। नर्सरी और केजी के बच्चों ने दीप सज्जा प्रतियोगिता में भागीदारी की। कक्षा चार और पांच के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, ािश्व मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा और मुख्य अध्यापिका ललिता श्रीनिवास आदि शिक्षकों ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सैक्रेड हार्ट्स स्कूल में भी दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विद्यालय की अध्यक्ष वेदिका सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य पवनदीप कौर आदि शिक्षकों ने दिवाली की शुभकामना दी। मॉडर्न पब्लिक सकूल में भी रंगोली आदि प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. सुधीर अग्रवाल, राजेश गर्ग, ब्रजमोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रधानाचार्य मोहन चंद्र ठाकुर आदि शिक्षक मौजूद रहे। औरंगाबाद स्थित एनपीएस स्कूल में भी दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की चेयरपर्सन सुनीता अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने रंगोली और निबंध आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर स्थित ओलंपियन पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव के तहत बच्चों की रंगोली, दीप सज्जा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान प्रबंधक एसके शर्मा, प्रधानाचार्य फखरुद्दीन खान और शिखा गौड़ आदि स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।