फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करंट से मृत किसान की पत्नी को मिला पांच लाख मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। करीब चार माह पूर्व अपने खेत में आलू की खुदाई के दौरान करंट से किसान की मौत हो गई थी। मामले में मृत किसान की पत्नी को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। विधानसभा प्राक्कलन समिति के समक्ष मामला उठाने पर अब विभाग के अधिकारियों ने मुआवजा जारी किया है।
विज्ञापन


16 फरवरी को विधानसभा के गांव अकबराबाद कूड़ा निवासी योगेंद्र सिंह की खेत में आलू की खुदाई करने के दौरान करंट से मौत हो गई थी। परिजनों व अन्य ग्रामीणों की मांग पर विधायक संजय शर्मा ने इस प्रकरण को पहले ऊर्जा निगम के अधिकारियों के समक्ष रखा था लेकिन अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि प्रकरण को विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में रखा गया तो समिति ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को तलब किया था।
अब विभाग के प्रमुख सचिव आशीष गोयल ने योगेंद्र की मौत के लिए विभाग को ही जिम्मेदार ठहराते हुए विद्युत विभाग को पांच लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। समिति के निर्देश पर विद्युत वितरण खण्ड तृतीय के अधिकारियों ने गांव अकबराबाद कूड़ा पहुंचकर योगेंद्र सिंह की पत्नी रजनी को पांच लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें