फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जली विवाहिता, मौत

Thu, 01 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पहासू क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी महिला बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हो गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और जेठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छतारी क्षेत्र के गांव सरभन्ना निवासी रामबाबू ने बताया की आठ वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री सुनीता की शादी पहासू क्षेत्र के गांव बाघऊ निवासी जीतू पुत्र रोशनलाल संग की थी। शादी के बाद सुनीता के दो बच्चे पैदा हुए।

रामबाबू ने बताया विगत 30 नवंबर बुधवार को सुनीता ने फोन कर बताया कि उसका उसके पति जीतू से घर में रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया है। बीती रात जानकारी मिली की सुनीता पर पति जीतू, सास माया देवी और ससुर रोशनलाल और जेठानी कविता ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बिना जानकारी देते हुए मृतका का अतिंम संस्कार भी कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर घर पर ताला लगा मिला । पिता रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने 302 और धारा 201 में सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें